फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापसी का सफर महंगा: बरेली से मुंबई की फ्लाइट का किराया 17 हजार के पार, बंगलूरू की उड़ान भी तीन गुना महंगी

Wed, 22 Oct 2025 03:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली से मुंबई और बंगलूरू की फ्लाइट का किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में त्योहार के बाद फ्लाइट से वापसी का सफर महंगा हो गया है। 
विज्ञापन
बरेली हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दिवाली घर पर मनाने के बाद मुंबई और बंगलूरू वापस लौटने के लिए फिर लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। एडवांस बुकिंग के चलते करीब 80 फीसदी से ज्यादा सीटें बुक हो चुकी हैं। शेष सीटों के लिए अब तीन गुना तक किराया देना होगा। 25 अक्तूबर तक की सभी सीट एडवांस बुक हैं।

विज्ञापन


एयरलाइंस प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक त्योहारों पर जिनकी आवागमन की तारीख तय होती है, वे लोग एडवांस बुकिंग कराते हैं। जिससे सीट बुक कराने के लिए उन्हें सामान्य दर यानी 5500 से सात हजार रुपये अदा करने पड़ते हैं। 180 सीटर फ्लाइट की 50 फीसदी से ज्यादा सीट बुक होने के बाद फ्लेक्सी फेयर के तहत कीमत में उछाल शुरू होता है। दो से तीन गुना उछाल तक 80 फीसदी सीट बुक होती है।  इसके बाद कीमतों में चार से पांच गुना तक बढ़त हो सकती है। हालांकि सभी सीट बुक होने पर बुकिंग क्लोज हो जाती है। 25 अक्तूबर की बुकिंग क्लोज हो गई है।

यह भी पढ़ें- Special Trains: चार जोड़ी विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, बरेली जंक्शन पर भी होगा ठहराव 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से शुरू होगी बरेली से वापसी
एयरलाइंस वेबसाइट के अनुसार 21 अक्तूबर को त्योहार का अवकाश रहा। 23 से बरेली से मुंबई और बंगलूरू की वापसी शुरू होगी। मुंबई जाने वालों की संख्या अधिक होने से 23 से 30 तक और बंगलूरू के लिए 27 सितंबर तक की 80 फीसदी सीटों की एडवांस बुकिंग से किराया बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन

तिथि             बंगलूरू    मुंबई
23 अक्तूबर   15,953   17,269
24 अक्तूबर   16,130   14,872
26 अक्तूबर   24,425   18,477
27 अक्तूबर   18,545   15,982
28 अक्तूबर   10,618   16,219
29 अक्तूबर   9,550    11,205
30 अक्तूबर   9,463    13,752
(नोट: 21 अक्तूबर को वेबसाइट के अनुसार बंगलूरू, मुंबई का किराया रुपये में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें