फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Trains: चार जोड़ी विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, बरेली जंक्शन पर भी होगा ठहराव

Wed, 22 Oct 2025 03:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार जोड़ी और त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
Special Trains (Demo Pic) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार पर भीड़ के चलते रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों की घोषणा का सिलसिला जारी है। अब रेलवे की ओर से सुपरफास्ट समेत चार जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी जारी की गई है। बुधवार से 28 अक्तूबर तक इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच एक-एक फेरे के लिए 22 व 23 अक्तूबर को 04229 चंडीगढ़ सुपरफास्ट स्पेशल व 04230 लखनऊ सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन होगा। लखनऊ से 04229 विशेष ट्रेन रात नौ बजे रवाना होकर देर रात 1:08 बजे बरेली पहुंचेगी। 

वापसी में 04230 चंडीगढ़ से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर शाम पांच बजे बरेली जंक्शन आएगी। 23 और 24 अक्तूबर को भी एक-एक फेरे के लिए 04231 व 04232 का संचालन किया जाएगा। 04231 लखनऊ से नौ बजे रवाना होकर देर रात 1:08 बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में 04232 चंडीगढ़ से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर शाम पांच बजे बरेली जंक्शन आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-शकूरबस्ती के बीच तीन-तीन फेरों के लिए दो जोड़ी ट्रेनें
लखनऊ-शकूरबस्ती के बीच तीन-तीन फेरो के लिए दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। लखनऊ से 22, 24, 26 अक्तूबर को चलने वाली 04233 त्योहार स्पेशल रात 08:50 बजे रवाना होकर देर रात 12:55 बजे जंक्शन आएगी। वापसी में 23, 25 और 27 अक्तूबर को चलने वाली 04234 त्योहार विशेष ट्रेन शकूरबस्ती से सुबह 9:45 बजे रवाना होकर दोपहर 3:40 बजे बरेली जंक्शन आएगी। 

लखनऊ से 23, 25, 27 अक्तूबर को चलने वाली 04235 त्योहार स्पेशल रात 08:50 बजे रवाना होकर देर रात 12:55 बजे बरेली जंक्शन आएगी। वापसी में 24, 26 और 28 अक्तूबर को चलने वाली 04236 त्योहार विशेष शकूरबस्ती से सुबह 9:45 बजे रवाना होकर दोपहर 3:40 बजे बरेली जंक्शन आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें