फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वॉरियर इलेवन के न आने से पर बरेली टाइगर को मिला वॉक ओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन रविवार को आठ टीम के बीच चार मुकाबले खेले गए। परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो में दिन का पहला मुकाबला बरेली टाइगर बनाम वॉरियर्स इलेवन, दूसरा अनलिमिटेड हिटर (एस) बनाम इस्माइल वॉरियर्स, तीसरा लीगल पॉवर स्ट्राइकर बनाम एनर्जेटिक पैंथर व चौथा मैच किलर इलेवन बनाम आई जैड़ इलेवन के बीच हुआ।
विज्ञापन

प्रथम मैच में वॉरियर इलेवन के न आने से पर बरेली टाइगर को वॉक ओवर देकर विजेता घोषित किया गया। दूसरा मैच में अनलिमिटेड हिटर्स (एस) ने आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी इस्माइल वॉरियर्स आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी। अनलिमिटेड हिटर्स (एस) ने 20 रनों से मुकाबला जीत लिया व टीम के खिलाड़ी सिद्धार्थ प्लेयर ऑफ द मैच रहे। तीसरे मैच में लीगल पॉवर स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर बैटिंग शुरू की। टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 48 रन बनाए। मैदान में आई एनर्जेटिक पैंथर के रनदीप यादव ने 25 रन के साथ चार ओवर में ही 10 विकेट से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। एनर्जेटिक पैंथर टीम के रनदीप यादव प्लेयर ऑफ मैच रहे।
चौथा मैच में आई जैड़ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और आठ ओवर में छह विकेट पर 55 रन बनाए। वहीं किलर इलेवन ने पांच ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर मुकाबला जीत लिया। प्लेयर ऑफ मैच किलर इलेवन के नूर आलम को मिला। प्रतियोगिता में एपीएल संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी सहगल, संजय कुमार वर्मा ने किलर इलेवन के नूर आलम को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इसके साथ ही टीम के खिलाड़ी रविंद्र को भी अच्छी बल्लेबाजी के लिए 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अधिवक्ता नीरज रस्तोगी, उन्मुक्त संभव शील, उमंग रावत, हरीश आजाद गौरव सिंह राठौर, अतंररिक्ष सक्सेना, प्रदीप कुमार सिंह यादव, अमित कुमार सिंह, अजेंद्र यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें