फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Encounter: बरेली एसटीएफ पकड़ने में रही नाकाम, बिजनौर पुलिस ने किया राणा का काम तमाम

Thu, 13 Apr 2023 08:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली एसटीएफ को आदित्य राणा की तलाश में लगाया गया था, लेकिन एसटीएफ उसका सुराग तक नहीं लगा सकी। उधर, बिजनौर पुलिस ने मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया। 
विज्ञापन
कुख्यात आदित्य राणा, एनकाउंटर के बाद बिजनौर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस कुख्यात बदमाश आदित्य राणा को बिजनौर पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया, बरेली एसटीएफ उसकी परछाई तक पहुंचने में भी नाकाम रही। राणा पिछले साल शाहजहांपुर से पेशी से लौटते वक्त रेड चिली रेस्टोरेंट से फरार हो गया था। एडीजी व आईजी बरेली की संस्तुति पर डीजीपी ने उस पर ढाई लाख का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


बिजनौर में पेशी के बाद लखनऊ लौटते वक्त 23 अगस्त 2022 को आदित्य राणा शाहजहांपुर में हाईवे के रेड चिली रेस्टोरेंट से फरार हो गया था। पुलिसकर्मी उसके साथ दोस्ताना रवैये में रहते थे। खाने के लिए रेस्टोरेंट में रुकने पर उन्होंने उसकी निगरानी लगभग छोड़ दी। इसकी वजह से राणा फरार हो गया और पुलिसवालों को निलंबित होना पड़ा। 

बरेली में की थी शॉपिंग 

जांच में पता लगा कि इससे पहले राणा ने बरेली में शॉपिंग भी की थी। राणा के फरार होने के बाद शाहजहांपुर में मामला दर्ज किया गया था। बरेली एसटीएफ को राणा की तलाश में लगाया गया था। राणा मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था। जरूरत पर वह साथियों या किसी करीबी का मोबाइल चलाता था। 

Trending Videos
विज्ञापन

बरेली एसटीएफ ने जहां भी जाल बिछाया, हर जगह नाकामी ही हाथ लगी। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में बरेली जेल में बंद अशरफ का नाम सामने आने के बाद बरेली एसटीएफ की प्राथमिकता बदल गई। इस बीच बिजनौर पुलिस ने राणा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

एडीजी जोन पीसी मीना ने बताया कि बिजनौर पुलिस व एसओजी ने पश्चिमी उप्र के कुख्यात अपराधी आदित्य राणा को मुठभेड़ में मार गिराया है। उस पर ढाई लाख का इनाम था। इसे संबंधित पुलिस टीम को दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें