फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली ने बढ़ाए ‘डिजिटल इंडिया’ की ओर कदम

Wed, 04 Oct 2017 02:28 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला प्रशासन ने योगी सरकार के छह माह के कार्यकाल में बरेली के डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ने का दावा किया है। इस साल अप्रैल से सितंबर तक 307492 आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र तहसीलों से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

डिजिटल प्रमाणपत्र जारी करनेे मेें बरेली तहसील अव्वल रही है जबकि फरीदपुर फिसड्डी साबित हुई है। बहेड़ी तहसील से 19566, मीरगंज से 13828, आंवला से 14073, बरेली से 33921, नवाबगंज से 13769, फरीदपुर से 9832 जाति प्रमाण पत्र जारी हुए।  आय प्रमाणपत्र बहेडी से 17491, मीरगंज से 13408, आंवला से 17553, बरेली से 34615, नवाबगंज से 12334, फरीदपुर से 11300 जारी हुए हैं। इसी तरह बहेड़ी तहसील से 17644, मीरगंज से 13077, आवंला से 13755, बरेली से 30907, नवाबगंज से 11479, फरीदपुर से 8940 निवास प्रमाण पत्र जारी हुए। केंद्र और राज्य सरकार की डिजिटल इंडिया और ई-गर्वनेंस नीति के तहत गांव-गांव लोकवाणी तथा जनसुविधा केंद्र खुल गए हैं। जिले में 1500 केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें