फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हैंडबॉल टूर्नामेंट में बरेली स्टेडियम जीआईसी ने लहराया जीत का परचम

Thu, 23 May 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
जीआईसी स्कूल में प्रथम ग्रीष्मकालीन हैंडबॉल प्रतियोगिता में गोल करने की जदोजेहत करता खिलाड़ी - स
विज्ञापन
बरेली। हैंडबॉल टूर्नामेंट बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया। चंडीगढ़, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और बरेली की तीन टीम बरेली स्टेडियम जीआईसी, झुमका सिटी और रोड नंबर चार ने प्रतिभाग किया। इसमें बरेली स्टेडियम जीआईसी की टीम ने सहारनपुर को 18-16 गोल के अंतर से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में टीमों को दो पूल में बांटकर लीग मुकाबला शुरू किया गया। इसमें प्रथम ग्रुप में बरेली स्टेडियम जीआईसी की टीम ने चंडीगढ़ को 17-11 गोल से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में अलीगढ़ को 14-4 और सहारनपुर को 15-10 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे ग्रुप में सहारनपुर ने अलीगढ़ को 14 -12, चंडीगढ़ को 13 - 6 और रोड नंबर चार को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची।
बरेली स्टेडियम जीआईसी के खिलाड़ियों ने मुरादाबाद को 16-13 के अंतर से हराकर पहला सेमीफाइनल मुकाबला जीता। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सहारनपुर ने बरेली रोड नंबर चार को 17-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बरेली स्टेडियम जीआईसी की टीम ने सहारनपुर को 18-16 से हराकर जीत का परचम लहराया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद व अर्चना राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

विजेता टीम को 5100 और उपविजेता रही सहारनपुर की टीम को 3100 रुपये नकद धनराशि, ट्राफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही तीसरे स्थान पर रहने वाली बरेली रोड नंबर चार की टीम को 2100 की धनराशि दी गई। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में हिमांशु मिश्रा, हेमंत कुमार, रामकुमार और रवि रहे। इस दौरान बरेली हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव फसील बैग, आरिफ शाह, मोहम्मद शान, अभिषेक, मानस, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें