एनसीसी में पहली बार लगाया निशाना, बनीं चैंपियन
वीर सावरकर नगर निवासी वृंदा महाजन स्कूल टाइम में एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान पहली बार शूटिंग की तो उनकी रुचि बढ़ती गई। धीरे-धीरे यह शौक जुनून बन गया। पिछले तीन वर्षों से वह नियमित रूप से शूटिंग का अभ्यास कर रही हैं। वह अभिनव बिंद्रा को आदर्श मानती हैं और ओलंपिक में पदक जीतना चाहती हैं।
साथियों की प्रेरणा से विधि बनीं निशानेबाज
सन सिटी की विधि गुप्ता ने साथियों से प्रेरणा लेकर शूटिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। उन्होंने शूटिंग को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और ध्यान को बढ़ाने का माध्यम माना। विधि भी अभिनव बिंद्रा को अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं। वह बताती हैं कि प्रतियोगिताओं के दौरान परिवार हमेशा उनका उत्साहवर्धन करता है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: शिकार के लिए घर में घुसा तेंदुआ... पालतू कुत्ते ने किया सामना, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
टीवी पर ओलंपिक का प्रसारण देखा तो बढ़ी रुचि
महानगर निवासी शिवांकर ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। ओलंपिक गेम्स में शूटिंग प्रतिस्पर्धा का प्रसारण देखा तो उन्होंने अकादमी में दाखिला ले लिया। एक साल से वह नियमित अभ्यास कर रहे हैं। पिता और परिवार के सहयोग को अपनी ताकत मानने वाले शिवांकर का लक्ष्य भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का है।