शिकायतों के निस्तारण में जिले को मिला 5वां स्थान
आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में जिले को प्रदेश स्तर पर 5वीं रैंक मिली है। मई में जिला 25वीं रैंक पर था। प्रदेश की 350 तहसीलों में से बरेली जिले की सदर तहसील को पहली रैंक मिली है। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि इस बार जिले ने 20 रैंक की छलांग लगाई है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: शिकार के लिए घर में घुसा तेंदुआ... पालतू कुत्ते ने किया सामना, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
आईजीआरएस मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में से एक है। इसमें लापरवाही अक्षम्य है। इसलिए आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों को समय से निस्तारण जरूरी है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना भी जरूरी है।