इससे पूर्व साल 2020 में हुई टेबल टेनिस (कर्मचारी) राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता में महिला ओपन एकल वर्ग प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने वर्ष 2022 में हुई उत्तर प्रदेश मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने दिल्ली में हुई खेलो मास्टर्स प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। बैंकॉक में हुई एशिया पेसिफिक वेटरेन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भी प्रतिभाग किया। हाल ही में वह इंदौर में आयोजित हुई नेशनल टेबल टेनिस वेटरन चैंपियनशिप में खेलकर आई हैं।
सीखने की कोई उम्र नहीं होती- शालिनी
शालिनी का कहना है कि जीवन में कुछ भी नया सीखने के लिए कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि उम्र बढ़ने के बाद कुछ नया सीखना संभव नहीं होता, लेकिन ऐसा नहीं है। रिटायरमेंट के बाद समय का सही उपयोग करना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि टेबल टेनिस ने उन्हें फिट, सक्रिय बनाने के साथ-साथ एक नई पहचान भी दी।