फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राज्य बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बरेली प्रथम, वाराणसी को दूसरा स्थान

Mon, 09 Feb 2026 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ द उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में द्वितीय उत्तर प्रदेश राज्य बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस दौरान बरेली की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वाराणसी की टीम दूसरे और चित्रकूट की टीम तीसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई। इस दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम का भी चयन किया गया।
विज्ञापन


- विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (बालक) में मेरठ के विवेक राणा, बालिका वर्ग में बरेली की रिदम शर्मा और चित्रकूट की कलावती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। अंडर-18 बालक वर्ग में कानपुर के मानस प्रजापति ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जबकि अंडर-16 बालक वर्ग में वाराणसी के राम यादव ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। फील्ड स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। गोला फेंक (शॉटपुट) में वाराणसी के आशीष पाल ने पहला स्थान हासिल किया। भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) में आगरा के रोहित यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
-

- चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में दिखाएंगे दम
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बधिर खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अपने-अपने वर्गों और स्पर्धाओं में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम के लिए किया गया, जो अब आगामी 20 से 23 मार्च 2026 तक अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित होने वाली नेशनल सीनियर, जूनियर व सब-जूनियर बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके बाद, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी कजाकिस्तान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन


- विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
समापन समारोह में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ द उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मुश्ताक, महामंत्री सौरभ श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अनिल कपूर, कार्यकारिणी सदस्य सलमान खान के साथ आयोजन अध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा व आयोजन सचिव विमल शर्मा सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें