डीआईओएस ने बताया कि पीईटी को पूरी तरह सुचितापूर्ण, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन और शिक्षा निदेशक के निर्देशों के अनुपालन में 30 अक्तूबर को जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। हालांकि, जिन शिक्षक एवं कर्मचारियों की ड्यूटी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 में लगाई गई है, वह अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और तय समयानुसार परीक्षा कार्य में अपनी सेवाएं देंगे।
सीबीएसई के कुछ स्कूलों को बनाया परीक्षा केंद्र
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जिले में कुल 23 केंद्र बनाए गए हैं। 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में परीक्षा होनी है। पिछले साल यह परीक्षा 45 केंद्रों पर कराई गई थी। इस बार केंद्रों की संख्या कम की गई है। कई विद्यालय ऐसे भी हैं, जिन्हें पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार सीबीएसई के कुछ स्कूलों को भी सेंटर बनाया गया है।