फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली का टॉपटेन बदमाश अंकित 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
चरस के साथ आरोपी अंकित यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

लूट, एनडीपीएस, गैंगस्टर जैसे 37 मामले हैं दर्ज

बरेली। बदमाशों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार गिरफ्तारी कर रही है। अब कोतवाली पुलिस ने जिले के टॉपटेन बदमाश अंकित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बदमाश के पास से पुलिस ने 500 ग्राम चरस बरामद की है। अंकित के खिलाफ लूट, एनडीपीएस, गैंगस्टर समेत करीब 37 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार रात हिस्ट्रीशीटर बिहारीपुर कहरवान निवासी अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अंकित का नाम जिले की टॉपटेन लिस्ट में सबसे ऊपर है। कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर छूटकर आने के बाद से ही पुलिस अंकित की तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, बारादरी, फरीदपुर के अलावा शाहजहांपुर के तिलहर थाने में भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमला, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, पुलिस से मुठभेड़, एनडीपीएस आदि के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें