बरेली। रेलवे ने तकनीकी कारणों से बरेली-रोजा और बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इस दौरान मुरादाबाद-गाजियाबाद पैसेंजर भी निरस्त रहेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 64178 मुरादाबाद-बरेली और 64176 बरेली-रोजा पैसेंंजर तकनीकी कारणों से चार मार्च को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 64175 रोजा-बरेली और 64177 बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर का संचालन पांच मार्च को नहीं किया जाएगा। 64553 मुरादाबाद-गाजियाबाद पैसेंजर को भी छह मार्च के लिए निरस्त किया गया है। संवाद
बरौनी-आनंद विहार के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन
बरेली। यात्रियों के दबाव के बीच रेलवे बरौनी-आनंद विहार के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन मंगलवार को करेगा। 05299 बरौनी-आनंद विहार विशेष ट्रेन मंगलवार को बरौनी से सुबह पांच बजे चलने के बाद हाजीपुर, छपरा, बेगू सराय, बलिया, गाजीपुर सिटी, प्रतापगढ़, राय बरेली, लखनऊ होते हुए बुधवार को रात 10:10 बजे बरेली आएगी और यहां से चलकर अगले दिन तड़के 5:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। संवाद