विमल रिवाड़ी, जतिंद्र सिंह और रवि अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के साथ होती है सुबह
आईआईए के डिविजनल चेयरमैन विमल रिवाड़ी ने कहा कि वर्ष 1990 में हम बरेली आए थे। तब स्थानीय खबरों का जरिया सिर्फ अमर उजाला था। तब से आज तक हमारा और अमर उजाला का नाता है। सुबह अमर उजाला के साथ होती है। अगर शहर के बाहर हैं तो मोबाइल एप पर ई- पेपर पढ़ते हैं। अमर उजाला की भाषा शैली मानस पटल पर छाप छोड़ती है। जब तक न पढ़ो तो लगता है कि कुछ तो कमी है।
निष्पक्ष पत्रकारिता पहचान
भाई जी इत्र वाले जतिंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 1971 से मैं अमर उजाला का पाठक हूं। तब बरेली में जो भी अखबार आते थे, उनमें स्थानीय समाचारों का अभाव रहता था। इसकी कमी दूर करने के साथ ही अमर उजाला हर घर में पैठ बनाने में सफल रहा। निष्पक्ष पत्रकारिता ही अमर उजाला की पहचान है। उद्यमियों की समस्याएं उठाकर उद्योगों को बढ़ाने में अमर उजाला सदैव सहभागी रहा है।
अमर उजाला से बचपन का साथ
गट्ट्मल आयुर्वेद के रवि अग्रवाल बताते हैं कि अमर उजाला और हमारा साथ बचपन का है। जैसे-जैसे अमर उजाला समय की सीढ़ियां चढ़ता रहा, हम भी बढ़ते रहे। तब अमर उजाला मैकेनियर रोड से प्रकाशित होता था। तभी से हमारा जुड़ाव है। निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ शहर में अमर उजाला की शुरुआत हुई। यह पहला स्थानीय समाचार पत्र था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।