फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेल में बंद पशु तस्करों को बताया मुखबिर का नाम, एसएसपी ने दरोगा-सिपाही को किया निलंबित

Fri, 17 Jan 2025 08:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पशु तस्करों से यारी दरोगा और सिपाही को भारी पड़ी। दोनों ने जेल में बंद पशु तस्करों को सूचना पहुंचाईं। इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी ने दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद पशु तस्करों को मुखबिर का नाम बताने के मामले में एसएसपी ने थाने के एक दरोगा व एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। वहीं, भाजपा नेता से अभद्रता के आरोप में सेंथल चौकी पर तैनात दरोगा को लाइनहाजिर किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक हाफिजगंज पुलिस ने प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में राजू नाम के तस्कर को जेल भेजा था। पुलिस को उसके भाई मुस्तकीम की तलाश थी। बताते हैं कि थाना पुलिस उसे पकड़ना नहीं चाहती थी, पर एसओजी उसकी गिरफ्तारी में जुटी थी। एसओजी को इसी इलाके का एक मुखबिर मुस्तकीम के बारे में सूचना दे रहा था। एसएसपी के गोपनीय हेल्पलाइन पर कॉल करके भी वह सूचना दे रहा था। दबिश से तंग मुस्तकीम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

मुखबिर को मिलीं धमकियां 
बताते हैं कि उसके जेल जाने के बाद रिठौरा चौकी पर तैनात दरोगा आदित्य सिंह व आरक्षी सचिन धामा ने उस तक जानकारी पहुंचा दी कि किस मुखबिर ने उसके बारे में सूचना दी है। मुखबिर के पास धमकियां आने लगीं तो वह घबरा गया। 
विज्ञापन


उसने एसओजी के जरिये ये जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाई कि उसकी जान को खतरा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। दोनों को उन्होंने विभाग की गोपनीयता भंग करने व दायित्व के विपरीत कार्य करने पर निलंबित कर दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा नेता से मारपीट में सेंथल चौकी के दरोगा लाइनहाजिर
सेंथल मेले में दो पक्षों में समझौता कराने गए भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय चौधरी को एसआई ने डंडों से पीट दिया था। परिचय देने पर भी वह नहीं रुका और सेंथल चौकी ले गए। इससे आहत भाजपा नेता ने एसआई के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पार्टी से इस्तीफा देने और आत्मदाह की धमकी दी थी। भाजपा नेता की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई थी। बृहस्पतिवार को उन्होंने एसआई अरविंद बाबू को लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें