फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली से पहले बरेली रीजन को मिलेंगी रोडवेज की 30 नई बसें, लंबे रूटों पर चलेंगी

Mon, 11 Mar 2024 04:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मार्च में बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के बेड़े से 80 पुरानी बसें और बाहर हो जाएंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए मुख्यालय ने बरेली रीजन को 30 बसों का आवंटन कर दिया है। 
विज्ञापन
सेटेलाइट बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली से पहले बरेली रीजन को रोडवेज की 30 नई बीएस-6 श्रेणी की बसें मिल जाएंगी। नई बसों को लंबे रूटों पर लगाया जाएगा ताकि त्योहार पर यात्रियों को परेशानी न हो। बीते छह माह में रीजन को 150 से ज्यादा नई बसें मिल चुकी हैं। मार्च में बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के बेड़े से 80 पुरानी बसें और बाहर हो जाएंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए मुख्यालय ने बरेली रीजन को 30 बसों का आवंटन कर दिया है। 

विज्ञापन


20 मार्च से पहले ये बसें रीजन को मिल जाएंगी और चारों डिपो को इनका आवंटन भी कर दिया जाएगा। होली पर पुरानी बसों को लोकल और नई बसों को लंबे रूटों पर लगाया जाएगा। जिन रूटों पर रेल सेवा उपलब्ध नहीं है, उन पर ज्यादा बसों को दौड़ाया जाएगा।

होली के मद्देनजर 20 से 31 मार्च तक चारों डिपो व रीजनल वर्कशॉप के कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इस संबंध में 20 मार्च तक मुख्यालय से आदेश आ जाएगा। 
विज्ञापन


Bareilly: मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कोर्ट ने गिरफ्तार कर पेश करने का दिया आदेश
विज्ञापन


सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि होली से पहले रीजन को 30 नई बीएस-6 श्रेणी की बसें मिल जाएंगी। मुख्यालय ने बसों का आवंटन कर दिया है। 20 मार्च से पहले बसें बरेली आ जाएंगी और यहां से इन बसों को रीजन के चारों डिपो के लिए आवंटन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें