फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में बरेली को पहला स्थान, पंचायत चुनाव की सूची से हटाए गए 88196 वोटर

Tue, 25 Nov 2025 11:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेजी से चल रही है। पंचायत निर्वाचक नामावली में मौजूद डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का काम समय से पहले ही पूरा हो गया है। सत्यापन में 88,196 वोटर डुप्लीकेट मिले मिले हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में पंचायत की मतदाता सूची में 88,196 वोटर डुप्लीकेट मिले हैं, जो कुल संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का 22.34 प्रतिशत है। यह वह वोटर थे, जिनके नाम मतदाता सूची में दो या इससे अधिक बूथों पर थे। इस तरह पंचायत निर्वाचक नामावली में मौजूद डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन का कार्य समय से पहले ही पूरा हो गया है। इसी के साथ बरेली को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।

विज्ञापन


डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन के संबंध में सोमवार को शासन ने जिलों की रैंक जारी की है। इसमें बरेली पहले और एटा जिले को दूसरा स्थान मिला है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग से जिले में 3.94 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची प्राप्त हुई थी, जिसमें शामिल सभी डुप्लीकेट मतदाताओं का बीएलओ को घर-घर भेजकर सत्यापन कराया गया है। 

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में एसआईआर अभियान में मीरगंज टॉप पर, चुनाव आयोग ने की सराहना, पूछी काम की रणनीति
विज्ञापन


सूची से हटाए गए डुप्लीकेट मतदाता 
सत्यापन में 77.66 प्रतिशत पात्र मतदाता मिले हैं। जबकि 88,196 मतदाता डुप्लीकेट मिले हैं, जो 22.34 प्रतिशत है। यह वह मतदाता हैं, जिनके नाम दो से चार या पांच-छह अन्य बूथों की भी वोटर लिस्ट में थे। इनको मतदाता सूची से हटाया गया है। इन डुप्लीकेट मतदाताओं में कुछ ऐसे भी मिले हैं, जो  वर्तमान में उस बूथ क्षेत्र में निवास नहीं कर रहे हैं, कहीं अन्य स्थान के लिए शिफ्ट कर चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में 3,06,690 वोटर पात्र पाए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने जिले की मतदाता सूची में संभावित डुप्लीकेट वोटरों की सूची 20 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी को दी थी। इसके बाद से संभावित डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन का कार्य चल रहा था। 

Trending Videos
विज्ञापन

एसआईआर में मीरगंज टॉप पर
24 नवंबर को 12:30 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, एसआईआर अभियान में 43.03 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन के साथ मीरगंज विधानसभा क्षेत्र का काम जिले में सबसे बेहतर है। मतदाताओं से वापस प्राप्त गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में फरीदपुर तहसील की प्रगति सबसे कमजोर सिर्फ 19.89 फीसदी है। बहेड़ी की 39.34, सदर तहसील के विधानसभा क्षेत्र भोजीपुरा की 37.63 और बिथरी चैनपुर की 34.77, बरेली नगर की 27.46, बरेली कैंट क्षेत्र की 26.15, नवाबगंज क्षेत्र की 36.47 और आंवला विधानसभा क्षेत्र की प्रगति 34.13 फीसदी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें