फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज प्रदेश में पहले स्थान पर, सभी 87 थाने भी अव्वल

Wed, 05 Feb 2025 10:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज को फिर पहला स्थान मिला है। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि अगस्त 2024 से जनवरी 2025 तक बरेली रेंज लगातार प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
बरेली रेंज के आईजी डॉ. राकेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने पुलिस विभाग की आईजीआरएस रैंकिंग जारी कर दी है। बरेली रेंज को जनसुनवाई समाधान प्रणाली के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इसी तरह सभी थानों की अव्वल रैंक आई है।

विज्ञापन


आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि अगस्त 2024 से जनवरी 2025 तक बरेली रेंज लगातार प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। जनवरी 2025 में बरेली रेंज के पीलीभीत ने भी जिलों की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रेंज के 87 थानों को भी आईजीआरएस की मासिक रैंकिंग में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला है। 

इसमें बरेली के सभी 29 थाने, शाहजहांपुर के 23 थाने, बदायूं के 19 थाने व पीलीभीत के सभी 16 थाने शामिल हैं। आईजी ने बताया कि रेंज के थानों में भी आईजीआरएस की शिकायतों का गुणात्मक निस्तारण किया जा रहा है, इसकी वजह से 38 थाने भी छह माह से लगातार प्रदेश में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चार थानेदारों पर कार्रवाई के निर्देश 
आईजी के मुताबिक जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा, उझानी, उघैती और पीलीभीत के थाना दियोरिया कला का प्रदर्शन काफी खराब रहा। इसमें आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण न होने पर संबंधित थानेदार व कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 

आईजी ने कहा कि परिक्षेत्र कार्यालय में आईजीआरएस पटल पर कार्यरत दरोगा शालू यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार  व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें