खराब काम वाले थानेदारों से मांगा स्पष्टीकरण: डीआईजी
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि रेंज के 88 थानों ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। कुछ थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
हर शिकायत को गंभीरता से लिया : एसएसपी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका विधिक निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से निस्तारण किया गया। एक भी प्रार्थना पत्र लंबित नहीं रहा तो यह रैंक मिल सकी।