फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अशरफ के साले सद्दाम की संपत्ति जब्त करेगी बरेली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माफिया अशरफ के साले सद्दाम की सभी संपत्तियां बरेली पुलिस जब्त करेगी। गैंगस्टर में निरुद्ध सद्दाम की संपत्तियों के चिह्नांकन के लिए बिथरी चैनपुर थाना पुलिस की एक टीम बृहस्पतिवार सुबह प्रयागराज रवाना हो गई है।
विज्ञापन

अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम बदायूं जिला जेल में बंद है। सद्दाम के खिलाफ बिथरी व बारादरी थाने में मुकदमे दर्ज हुए थे, इनमें चार्जशीट भी लग चुकी है। बिथरी थाना पुलिस गैंगस्टर के मामले में सद्दाम समेत 11 आरोपियों की संपत्ति के चिह्नीकरण की कार्रवाई कर रही है। पिछले दिनों प्रयागराज से मीडिया में खबरें प्रकाशित हुईं कि सद्दाम के नाम वहां कार व अन्य संपत्ति की जानकारी मिली है। इसी सिलसिले में बिथरी पुलिस की एक टीम इंस्पेक्टर क्राइम अजय कुमार व एसआई रनदीप सिंह के नेतृत्व में प्रयागराज रवाना हुई है। वहां प्रयागराज पुलिस की मदद से उसकी संपत्ति का चिह्नीकरण किया जाएगा। बताते हैं कि वहां प्रयागराज पुलिस सद्दाम की पांच संपत्तियों को चिह्नित कर चुकी है। इनमें एक फॉर्च्यूनर कार और पुरा हटवा व आसपास में चार महंगे भूखंड हैं। पुलिस को गाड़ी से संबंधित विवरण मिल गया है, जबकि जमीनों के दस्तावेजों का मालिकाना हक देखा जा रहा है। बरेली में भी सद्दाम की संपत्ति को लेकर छानबीन की जा रही है।


सद्दाम के गैंग में 11 लोग, रामपुर जेल में है आतिन
सद्दाम बदायूं और अतीक अहमद के पीआरओ चकिया मोहल्ला निवासी जफरुल्लाह का बेटा व असद का दोस्त आतिन जफर रामपुर जेल में बंद हैं। सद्दाम पर पिछले साल मार्च में गैंगस्टर लगाया गया था। सरगना सद्दाम के अलावा गिरोह में 10 सदस्य और शामिल हैं। इनमें शहर निवासी लल्ला गद्दी, प्रॉपर्टी डीलर फरहद उर्फ गुड्डू, फुरकान भी शामिल हैं। इनकी संपत्ति की जानकारी बरेली तहसील से जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

-

जेल के वार्डर भी गैंग के सदस्य
अशरफ करीब तीन साल तक बरेली जिला जेल में रहा। इस दौरान सद्दाम भी शहर की खुशबू एन्क्लेव कॉलोनी में किराये का घर लेकर रहा था। लल्ला गद्दी के जरिये उसने जेल के अफसरों व वार्डर शिवहरि अवस्थी और मनोज गौड़ से दोस्ती गांठी थी। सद्दाम के गिरोह में ये दोनों वार्डर सदस्य के तौर पर शामिल हैं। उमेशपाल हत्याकांड से पहले शूटरों ने बरेली जेल में आकर अशरफ से मुलाकात की थी। पुलिस गिरोह के सभी सदस्यों की संपत्तियां खंगालेगी और काली कमाई से इन्हें बनाने की पुष्टि हुई तो प्रशासन की मदद से जब्तीकरण किया जाएगा।

-
दुबई में किया था निवेश

सद्दाम के जरिये अशरफ और अतीक ने दुबई में निवेश किया था। विदेश में स्थित संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। सद्दाम के खिलाफ प्रयागराज में भी जमीन कब्जाने के मुकदमे दर्ज हुए थे। बताया जा रहा है कि सद्दाम ने वहां भी वसूली कर कई लग्जरी कारें और प्रॉपर्टी खरीदी थी। पुलिस अब सद्दाम के नाम पर संपत्तियों का पता लगाकर उसे जब्त करेगी। एसटीएफ बरेली ने उसे दिल्ली में प्रेमिका के घर से गिरफ्तार किया था। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और अशरफ का नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया था। साजिश में अशरफ का साला सद्दाम उर्फ अब्दुल समद भी शामिल रहा था। ब्यूरो
-
सद्दाम और उसके गिरोह के सभी 11 लोगों पर गैंगस्टर लगाया गया था। सद्दाम व उसके साथियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। संपत्तियां अवैध पाए जाने पर प्रशासन की मदद से उनका जब्तीकरण किया जाएगा। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें