फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आपत्तियां खारिज, एक अगस्त से लागू हो जाएगा नया सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक अगस्त से प्रस्तावित सर्किल रेट पर आई आपत्तियों पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। अलग-अलग इलाकों से प्राप्त 30 में से कोई भी आपत्ति तर्कसंगत प्रतीत न होने पर उन्हें खारिज कर दिया गया। इसी के साथ एक अगस्त से नए सर्किल दर पर रजिस्ट्री किए जाने की कवायद भी शुरू हो गई।
विज्ञापन


एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव के मुताबिक सर्किल रेट निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से तैयार किए गए हैं। सर्वाधिक बैनामे वाले क्षेत्रों की सूची क्रमवार निकाली गई। उनमें 50-50 क्षेत्रों का चयन कर वहां पांच से दस फीसदी तक सर्किल दरें बढ़ाई गईं। आपत्तियों और सुझावों पर विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंथन हुआ। इसमें सभी आपत्तियां खारिज कर नया सर्किल रेट लागू करने पर सहमति बनी।



उपनिबंधक सदर द्वितीय द्वारा जारी सूची में नगरीय क्षेत्रों की संख्या 169 है। वहीं, राजस्व ग्राम की संख्या 161 है। इनमें सर्वाधिक बैनामे वाले 50-50 नगरीय क्षेत्र व राजस्व ग्राम चुने गए हैं। उप निबंधक सदर प्रथम के तहत नगरीय सीमा में 80 वार्ड हैं। इसमें से 50 मोहल्ले और कॉलोनियों का सर्किल रेट बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। इनमें ज्यादातर पॉश और नई बस रही कॉलोनियां हैं। ऐसे ही 50 राजस्व ग्रामों में भी दरें बढ़ सकती हैं। यह इलाके भी शहर की सीमा से सटे हैं। सूची पर गौर करें तो एयरपोर्ट, बदायूं रोड से गुजर रही प्रस्तावित रिंग रोड के आसपास के इलाकों, गांवों में बीते वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक बैनामे हुए। लिहाजा, वहां दस फीसदी तक सर्किल दरें बढ़ना प्रस्तावित है। ब्यूरो
विज्ञापन


यहां बढ़ेंगे सर्किल रेट

उप निबंधक सदर प्रथम
मोहल्ला : चकमहमूद नगर, जगतपुर लाला बेगम, जगतपुर, नवादा जोगियान, नवादा शेखान, प्रीति बिहार/सिल्वर एस्टेट, आजमनगर, अहाता खैरुददीन, कटरा चांद खां, कोट, आवास विकास सिविल लाइंस, आवास विकास योजना संख्या सात, ईसाइयों की पुलिया, मेगा मेंशन, खुर्रम गौटिया, गार्डन सिटी, ग्रीन पार्क, कांकर टोला, कस्बा हाफिजपुर, ग्रेटर ग्रीनपार्क/गोल्डन ग्रीनपार्क, चक महमूद, डोहरा, तुलाशेरपुर, पवन बिहार/पवन बिहार एक्सटेंशन, फाल्तूनगंज, बांस मंडी, बाग अहमद अली, बिहारीपुर खास, बिहारीपुर सिविल लाइंस, भटनागर काॅलोनी, मिरजई बाग, मकरंदपुर सरकार, रामगंगानगर आवासीय योजना, लोधी टोला, शाहदाना काॅलोनी, आकाशपुरम, सूफी टोला, सैलानी, सनराइज एन्क्लेव, रजत बिहार, रामपुर बाग, रबड़ी टोला, सिविल लाइंस, राधेश्याम एन्क्लेव, रोहली टोला, कृष्णा पार्क, शाहदाना, सहसवानी टोला, हरुनगला।
राजस्व गांव : अभयपुर कैंप, गोपालपुर नगरिया अनूप, उमरसिया, उड़ला जागीर, कांधरपुर, करेली, खजुरिया जुल्फिकार, सैदपुर चुन्नीलाल, चनेहटी, चनेहटा, इचौरिया, चांवर, टाहताजपुर, ठिरिया निजावत खां, दोहना पीतमराय, धौरेरा माफी, नरियावल, नवदिया इलाका सिंघाई, नगरिया कलां, तैयतपुर, परातासपुर, पचदियोरा दियोहरिया, कुआंडाडा कुर्मियान, भरतौल, मनपुरिया जानकी प्रसाद, मोहनपुर, रम्पुरा माफी, खजुरिया सैदपुर, कुम्हरा, कुर्मियान नवदिया, बदैपुरा, बारी नगला, मनपुरिया दलेल, महानगर, राजीव नगर, सिंघाई कायस्थान, रूपापुर बढैपुरा, दीदार पट्टी, बभिया, भोजीपुरा, धारूपुर अकबर, मैमोर, भंडसर, मुड़िया अहमदनगर, रजपुरा माफी, सैदपुर कुर्मियान, नरोत्तम नगला, मांडा, भिंडौलिया, मोहरनियां।





उप निबंधक सदर द्वितीय

मोहल्ला : आलमगिरीगंज, एकतानगर, कर्मचारीनगर, गुलमोहर पार्क, जनकपुरी, नगरिया परीक्षित, परतापुर जीवन सहाय, ब्रहमपुरा पश्चिमी, मठ लक्ष्मीपुर, महानगर, शास्त्रीनगर, सुर्खा छावनी, सनौआ, हैदराबाद नाई खड़ौआ, कंजादासपुर, कुर्मांचलनगर, जौहरपुर, टिबरीनाथ काॅलोनी, नेकपुर मढ़ीनाथ, प्रियदर्शनीनगर, बंडिया, मथुरापुर, रहपुरा चौधरी, सिठौरा, सुभाष नगर, सनइया रानी मेवा कुंवर, इंद्रानगर, साउथ सिटी, खलीलपुर, जसौली मुस्तकिल, डीडीपुरम, नाॅर्थ सिटी, फरीदापुर चौधरी, बिधौलिया, महलऊ, राजेंद्रनगर, साहूकारा, सैदपुर हाकिंस, उदयपुर खास, कटरा मानराय, गली नबाबान, जागृतिनगर, नदोसी, पीर बहोडा, बिहारमान नगला, मठ कमलनैनपुर, मैदापुर, रेजीडेंसी गार्डन, स्वालेनगर नवदिया, सनैया धन सिंह।



राजस्व ग्राम : अटा कायस्थान, करगैना, गिरधारीपुर, चौबारी एहतमाली, पीपलसाना चौधरी, बिबियापुर चौधरी, रोधी एहतमाली, कमुआ मकरूका, खानपुर, जादौपुर, दौली रघुवर दयाल, भैरपुर खजुरिया, सुरला, आसपुर पीतमराय, करमपुर ठाकुरान, घंघौरा घंघौरी, तिलियापुर, परधौली, मझौआ गंगापुर, लटूरी, क्यारा एहतमाली, खितौसा, जितौर एहतमाली, दलपतपुर, मियांपुर, सूदनपुर मुस्तकिल, अंगूरी, करमपुर चौधरी, घंघौरा पिपरिया, धौराटांडा, वीरसावरकर नगर, मवई, ईसापुर, क्यारा मुस्तकिल, गोपालपुर अजीजपुर, जितौर मुस्तकिल, विवियापुर कायस्थान, मुड़िया चेतराम, इटौआ केदारनाथ, कासमपुर, घुंसा, प्रहलादपुर, विलवा, रूकमपुर, कुआडांडा धिमनी, खजुआ जागीर, घुर समसपुर, जल्लापुर रामदयाल, वीरपुर मकरूका, रहपुरा करीम बख्श। ब्यूरो
विज्ञापन


=

अब कहां-कितना सर्किल रेट

इलाका/ग्राम वर्तमान प्रस्तावित

साउथ सिटी 13,500 16,000

कैंफर एस्टेट 12,000 13,000

ग्रेटर आकाश 17,500 19,000

विक्रमादित्य पुरी 20,000 22,000

सुभाषनगर 13,500 15,500

अंबिका आवास 17,500 19,000

न्यू शक्ति नगर 17,500 19,000

नॉर्थ सिटी 22,500 24,500

शास्त्रीनगर 17,000 18,500

राजेंद्रनगर 37,000 40,500

रेजीडेंसी गार्डन 31,000 34,000

महानगर 40,000 43,000

शिवशक्ति एस्टेट 28,000 31,000

सिटी हार्ट कॉलोनी 32,000 35,000

वीर सावरकर नगर 15,000 18,500

प्रियदर्शिनीनगर 36,000 39,500

टिबरीनाथ कॉलाेनी 34,000 37,000

डीडीपुरम 60,000 68,000

जनकपुरी 35,000 38,000

कटरा मानराय 33,000 36,000

गली नवाबान 33,000 36,000

गुलमोहर पार्क 35,000 38,000

सिविल लाइंस 50,000 55,000

मेगा मेंशन 17,000 19,000

ग्रेटर, गोल्डन ग्रीन पार्क 29,000 32,000

ग्रीन पार्क 30,000 33,000

खुशबू, नाइक एन्क्लेव 18,500 20,500

मकरंदपुर सरकार 51,000 54,000

भटनागर कॉलोनी 50,000 54,000

पवन विहार 27,000 30,000

मॉडल टाउन 48,000 52,000

महानगर 40,000 43,000

रामवाटिका 36,000 39,500

रामपुर गार्डन 54,000 59,000

हरुनगला 17,000 19,000

नोट : ये सर्किल दरें नौ मीटर चौड़ी सड़कों पर हैं। तीन और छह मीटर चौड़ी सड़कों की दरें अलग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें