फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक लाख नंबरों का डाटा लेकर शुरू हुई बरेली पुलिस इन्फोलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक लाख मोबाइल नंबरों का डाटाबेस और 10 फोन लाइनों के साथ खाकी-साथी बरेली पुलिस इन्फोलाइन शुरू कर दी गई। इसके जरिये आम लोगों तक पुलिस की पहुंच और छोटी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी अनुराग आर्य की मौजूदगी में उनके ड्रीम प्रोजेक्ट का एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। एडीजी ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है। पुलिस लाइन में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। यहां पुलिसकर्मी रोज सुबह 8 से रात 10 बजे तक ड्यूटी करेंगे।
इसमें तैनात कर्मचारी आम लोगों से वार्ता कर कानून-व्यवस्था और यातायात की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराएंगे। इसके लिए जिले के कोने-कोने से करीब एक लाख लोगों के मोबाइल नंबरों का डाटाबेस तैयार किया गया है। पुलिसकर्मी रोज इन नंबरों पर बात करके कस्बों से लेकर गांव तक छोटी-बड़ी घटनाओं व समस्याओं की जानकारी लेंगे। मामला गंभीर होने पर उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे। आम जनता और पुलिस के बीच संचार को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना इसका उद्देश्य है। नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव और आपातकालीन जानकारी आसानी से साझा कर सकेंगे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें