फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Violence: बवालियों की तलाश में पुलिस लगातार दे रही दबिश, मौलाना तौकीर समेत 11 भेजे जा चुके हैं जेल

Sun, 28 Sep 2025 03:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बवाल करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।अब तक मौलाना तौकीर रजा समेत 12 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें 11 को जेल भेज दिया गया है। मौलाना को शरण देने वाला बरातघर संचालक की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
पुलिस बल ने किया पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बवाल के मामले में पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मौलाना तौकीर रजा समेत 11 को जेल भेज दिया गया है। जबकि एक आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमों में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगातार दबिश दे रही है। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार को बैठक की। इसके बाद शहर में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को हुए बवाल और शनिवार को मौलाना तौकीर की गिरफ्तारी के बाद अब शहर में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। रविवार को सामान्य दिनों की तरह बाजार में चहल-पहल देखी गई। उधर, संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। मौलाना तौकीर के आवास से लेकर आसपास के इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन के अफसर भी लगातार भ्रमणशील हैं। 

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार को आई लव मोहम्मद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। उनके जुटे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में 22 पुलिस वाले घायल हो गए थे। इस मामले में पांच थानों में दस मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 125 लोग नामजद हैं। करीब तीन हजार अज्ञात आरोपी हैं। जिन्हें पुलिस चिह्नित कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मौलाना तौकीर जेल में बंद: एसआईटी करेगी बरेली बवाल की जांच, 3000 अज्ञात आरोपी किए जा रहे चिह्नित; कई हिरासत में

जिले में इंटरनेट सेवा बंद 
पुलिस ने शनिवार तड़के मौलाना तौकीर समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने दोपहर में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सभी आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौलाना की गिरफ्तारी के बाद एहतियातन जिले में 29 सितंबर की रात 12.30 बजे तक के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।

विज्ञापन

कोतवाली में गिरफ्तार बलवे के आरोपी। जेल जाने से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मौलाना से दोस्ती पड़ी महंगी, तीन आरोपी भेजे गए जेल
मौलाना तौकीर से दोस्ती में चक महमूद का पार्षद अनीस सकलैनी और फाइक एन्क्लेव निवासी बरातघर मालिक फरहत पुलिस के निशाने पर आ गए। दो मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन को जेल भेजा गया है, जबकि चौथे का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। अनीस के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दो नए केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तारी के बाद फरहत हुआ बीमार 
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मौलाना तौकीर के करीबी बरातघर मालिक फरहत खां और उसके पुत्र मोईन अली को भी गिरफ्तार किया है। दोनों मौलाना के खास माने जाते हैं और तीन दिन से मौलाना को इन्हीं ने शरण दे रखी थी। सूफी टोला के आजम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरहत ने गिरफ्तारी के बाद तबीयत खराब होने का बहाना किया तो उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाकी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें