बो स्कूल ऑफ ताइक्वांडो की टीम ने हरिद्वार में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कुल 21 स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया। यह चैंपियनशिप 24 से 26 अप्रैल 2026 तक हरिद्वार के भारत सेवा सदन में आयोजित की गई थी। टीम ने फ्रेशर सबजूनियर बालक, फ्रेशर बालक, सबजूनियर बालक, कैडेट बालक, सीनियर बालक और कैडेट बालिका जैसी विभिन्न श्रेणियों में पदक हासिल किए। कुल 21 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि तीन खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किए। व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में दर्शिका मिश्रा और उपासना ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किए। टीम मैनेजर अंश कुमार, कोच शालिनी विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
ये बने विजेता
फ्रेशर सबजूनियर बालक में रुद्राक्ष शर्मा और विवान ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि अव्यान यादव और वंश मिश्रा ने रजत पदक हासिल किए। फ्रेशर बालिका की श्रेणी में अंशिका राजपूत, वाणी, अक्षरा चौधरी, अंशी और अनन्या ने स्वर्ण पदक जीते। सबजूनियर बालक में शिव शेखर गुप्ता और अर्नव सक्सेना ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए, वहीं मोहम्मद फैज ने रजत पदक जीता। कैडेट बालक में अनंत, फैज, विवेक शाक्य, अक्षत श्रीवास्तव, शोएब खान, आयुष यादव और मोहम्मद शान सैफी ने स्वर्ण पदक जीते। सीनियर बालक में अतहर खान और कैफ खान ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि कैडेट बालिका में अंबिका सिंह राणा ने स्वर्ण पदक जीता।