फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली वालों के पास था गोरखपुर तक का टिकट

विज्ञापन
बरेली जंक्शन पर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन की खिड़की से बाहर झांकता एक बच्चा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

आज भी पालनपुर से आएगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन

बरेली। जंक्शन पर उतरे श्रमिकों के पास गोरखपुर तक का टिकट था। दरअसल, ठेकेदार ने ट्रेन में सवार होने वाले सभी श्रमिकों को गोरखपुर तक का टिकट दे दिया था, जो 620 रुपये का था। चूंकि किराया केंद्र और राज्य सरकार को देना था, इसलिए ठेकेदार ने श्रमिकों का वर्गीकरण नहीं किया। उधर, प्लेटफार्म पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। बाद में सरकुलेटिंग एरिया में खड़ी बसों में सभी श्रमिकों को बैठाकर उन्हें उनके घरों को रवाना किया गया। उधर, ट्रेन में शेष अन्य श्रमिकों को गोंडा और गोरखपुर के लिए सुबह 9.10 बजे रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को भी पालनपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह सात बजे जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

जंक्शन पर सीएमआई संजीव दुबे, सीआईटी विनोद सोनकर, ओपी भारद्वाज, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक अंकुर शर्मा, डॉ. आरएन गिरि, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. रिचा सिंह आदि उपस्थित थीं। यहां बता दें कि इस दौरान स्काउट् एवं गाइड ने 600 पैकेट भोजन श्रमिकों में बांटे। गौरतलब है कि इस ट्रेन से पहले चंडीगढ़ से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से 26 लोग उतरे थे, जिन्हें प्रशासन अपने साथ ले गया। इनमें बरेली और बदायूं के लोग शामिल थे।

जंक्शन पर खाना लेने उतरे चार श्रमिक

जंक्शन पर बरेली आने वाले श्रमिकों को उतारा गया। इनमें चार श्रमिक ऐसे भी थे जिनको गोरखपुर जाना था, लेकिन वह खाना और पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतर पड़े। करीब 20 मिनट सरकुलेटिंग एरिया में टहलने के बाद वह वापस कोच में चढ़ गए, जिनको देखकर आरपीएफ चौंक गई। इसके अलावा इस दौरान दो बच्चे भी गायब हो गए, जिनके लिए इंक्वायरी से एनाउंस कराया गया, बाद में दोनों बच्चे मिल गए।

मेडिकल टीम न पहुंचने से बमियाना स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

बरेली। जालोर से आने वाले ट्रेन को सुबह 8.05 बजे जंक्शन पहुंचना था। ट्रेन पहले से ही समय से पहले ही चल रही थी। जंक्शन पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम समय से नहीं पहुंची, जिससे ट्रेन को बमियाना स्टेशन पर ही रोक दिया गया। करीब बीस मिनट बाद डॉक्टरों के आने का मेसेज मिलने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। एसीएमओ डॉ. आरएन गिरि ने बताया कि उन्हें ट्रेन का समय साढ़े आठ बताया गया था, वह तो समय से आधा घंटा पहले आए हैं।

मैनपुरी और कासगंज के दस श्रमिक उतरे, होंगे क्वारंटीन

श्रमिक स्पेशल ट्रेन कासगंज होते हुए जंक्शन पहुंची थी, जिसमें मैनपुरी और कासगंज के भी दस श्रमिक थे। अगर उनको गोरखपुर भेजा जाता तो उनके लिए काफी लंबा हो जाता, इसलिए उन्हें बरेली में ही उतार लिया गया। लिस्ट में उनका नाम न देखकर उन्हें क्वारंटीन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें