फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पेंशनरों को बड़ी राहत, घर बैठे ऑनलाइन जमा करें जीवन प्रमाणपत्र; जानें पूरी प्रक्रिया

Tue, 27 Oct 2026 04:13 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर नवंबर-दिसंबर की भीड़ से बचने के लिए घर बैठे ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। जानें जीवन प्रमाण एप, जनसेवा केंद्र और कोषागार में प्रमाणपत्र जमा करने का तरीका।
विज्ञापन
पेंशनरों को बड़ी राहत। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नवंबर और दिसंबर में कोषागार में होने वाली भीड़ और असुविधा से बचने के लिए पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर घर बैठे ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों से जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन


मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि पेंशनर www.jeevanpramaan.gov.in पर जाकर या एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से Jeevan Pramaan और Aadhaar Face RD एप डाउनलोड करके जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए ऑपरेटर का आधार प्रमाणीकरण करने के बाद पेंशनर को अपना आधार नंबर, पीपीओ नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। 

इसके बाद मोबाइल के फ्रंट कैमरे से चेहरे की तस्वीर लेकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आवेदन पूरा होने पर मिलने वाली यूनिक प्रमाण आईडी को सुरक्षित रखना होगा। यदि किसी पेंशनर को दो पेंशन मिलती हैं तो दूसरी पेंशन के लिए ‘Add New PPO’ विकल्प का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

स्मार्टफोन नहीं तो इन विकल्पों से करें आवेदन
जिन पेंशनरों के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे नजदीकी बैंक शाखा या जनसेवा केंद्र पर फिंगरप्रिंट अथवा आइरिस स्कैनर के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं। भारतीय डाक की डोरस्टेप सेवा के तहत डाक कर्मचारी को घर बुलाकर भी यह सुविधा ली जा सकती है। इसके अलावा संबंधित बैंक शाखा में निर्धारित फॉर्म भरकर जीवन प्रमाणपत्र जमा किया जा सकता है।

कोषागार आने वालों के लिए जरूरी निर्देश
जो पेंशनर व्यक्तिगत रूप से कोषागार कार्यालय में जीवन प्रमाणपत्र जमा करना चाहते हैं, उन्हें दोपहर तीन बजे तक पहुंचना होगा। साथ में बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी। जीवन प्रमाणपत्र फॉर्म पर अपनी नवीनतम रंगीन फोटो चस्पा करना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

मुख्य कोषाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि पेंशनर ने बैंक शाखा बदली है तो ऑनलाइन आवेदन में वही आईएफएससी कोड दर्ज करें, जो पेंशन जारी होने के समय कोषागार में उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें