फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली टंकी हादसा: निर्माण एजेंसी एनसीसी समेत दो फर्म ब्लैकलिस्ट, जलशक्ति मंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

Tue, 19 May 2026 09:53 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली की ग्राम पंचायत सरदारनगर में ओवरहेड टैंक गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जलशक्ति मंत्री के निर्देश पर निर्माण एजेंसी समेत दो फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरदारनगर में चार मई को ओवरहेड टैंक गिरने के मामले में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के लिए गठित समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर निर्माण एजेंसी एनसीसी व थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट कर किया गया है। ब्लैकलिस्ट रहने तक कंपनी को कोई भी नया काम नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


 

कई अफसरों पर हो चुकी है कार्रवाई 
इस मामले में निर्माण कंपनी एनसीसी व थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसी के खिलाफ हादसे के तुरंत बाद एफआईआर दर्ज करवाई गई थी और कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। बीते शुक्रवार को जलनिगम ग्रामीण की अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार को निलंबित कर दिया गया था। जलशक्ति मंत्री ने सभी जिलों में निर्मित और निर्माणाधीन टंकियों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने और इसके लिए टीपीआई द्वारा टेक्निकल सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट बनाने के भी निर्देश दिए हैं। कहा है कि परियोजनाओं की उच्चाधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करें।
विज्ञापन

एनसीसी अपने खर्चे पर बनाएगी टंकी
ब्लैक लिस्टिंग के साथ-साथ निर्माण एजेंसी पर पेनाल्टी भी लगाने के निर्देश जलशक्ति मंत्री ने दिए हैं। एनसीसी पर योजना की कुल लागत की 5 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई गई है। इसके अलावा फर्म खुद के खर्च से नई पानी की टंकी का निर्माण करेगी। टीपीआई एजेंसी पर भी एक प्रतिशत की पेनाल्टी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें