कई अफसरों पर हो चुकी है कार्रवाई
इस मामले में निर्माण कंपनी एनसीसी व थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसी के खिलाफ हादसे के तुरंत बाद एफआईआर दर्ज करवाई गई थी और कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। बीते शुक्रवार को जलनिगम ग्रामीण की अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार को निलंबित कर दिया गया था। जलशक्ति मंत्री ने सभी जिलों में निर्मित और निर्माणाधीन टंकियों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने और इसके लिए टीपीआई द्वारा टेक्निकल सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट बनाने के भी निर्देश दिए हैं। कहा है कि परियोजनाओं की उच्चाधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करें।
एनसीसी अपने खर्चे पर बनाएगी टंकी
ब्लैक लिस्टिंग के साथ-साथ निर्माण एजेंसी पर पेनाल्टी भी लगाने के निर्देश जलशक्ति मंत्री ने दिए हैं। एनसीसी पर योजना की कुल लागत की 5 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई गई है। इसके अलावा फर्म खुद के खर्च से नई पानी की टंकी का निर्माण करेगी। टीपीआई एजेंसी पर भी एक प्रतिशत की पेनाल्टी लगाई गई है।