फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: 'साहब माफ कर दो... गलती हो गई', दिनदहाड़े जरी कारीगर का कत्ल करने वाला बदमाश पुलिस के सामने रोया

Sun, 01 Jun 2025 12:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में मुठभेड़ में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रोते हुए कहा कि 'साहब माफ कर दो... गलती हो गई'। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में जरी कारीगर अरशद की हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद आरोपी भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार देर रात उसे पीलीभीत बाइपास रोड के किनारे खाली पड़े मैदान में घेर लिया। 
विज्ञापन


खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली उसके बायें पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

मुठभेड़ के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल आमिर को दो पुलिसकर्मी ले जाते दिख रहे हैं। आरोपी रोते हुए कहता है कि साहब गलती हो गई... माफ कर दो। 
विज्ञापन


दिनदहाड़े की थी हत्या
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांकरटोला निवासी 35 साल का अरशद एक जरी कारखाने में कारीगर था। शनिवार को दिनदहाड़े उसकी हत्या कर दी गई थी। परिजनों के मुताबिक उसकी भाभी की तबियत खराब थी। उनके लिए खून का इंतजाम करने अरशद शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे ब्लड बैंक जा रहा था। 
 

रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आमिर ने उस पर अचानक चाकु से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल अरशद को परिजनों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां इलाज के दौरान शाम पांच बजे उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता जहीर अहमद ने बारादरी थाने में आमिर और उसके बेटे फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि अरशद और आमिर के बीच करीब एक महीने पहले शादी समारोह में झगड़ा हो गया था। उसके बाद से आमिर उनके बेटे से रंजिश मानता था और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में की थी वारदात 
पुलिस को जांच में यह भी पता लगा कि आमिर शक्की मिजाज इंसान है। चूंकि अरशद की शादी नहीं हुई थी और उसका आमिर के घर की ओर आना जाना था तो आमिर को लगता था कि उसकी पत्नी से उसके संबंध हैं। इसी शक में उसने अरशद की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें