पत्नी पर शक की वजह से की हत्या
घटना की सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी मानुष पारीक व सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने भी मुआयना किया। उन्होंने पूछताछ की तो पता लगा कि आमिर शक्की मिजाज इंसान है। चूंकि अरशद की शादी नहीं हुई थी और उसका आमिर के घर की ओर आना जाना था तो आमिर को लगता था कि उसकी पत्नी से उसके संबंध हैं। इस वजह से वह कुछ दिनों से अपनी पत्नी की भी पिटाई कर रहा था।