फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण करने पर सीए पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए ने बिना नक्शा मंजूर कराए स्टेडियम रोड पर 400 वर्ग गज जमीन में अवैध निर्माण कराने के मामले में चार्टर्ड एकाउंटेंट राजा चावला पर एफआईआर दर्ज कराई है। यह निर्माण अक्टूबर 2018 से चल रहा था।
विज्ञापन

बीडीए के जेई लक्ष्मण सिंह रावत की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार बारादरी स्टेडियम रोड पर ट्यूलिप टॉवर के निकट राजा चावला बीडीए से बिना नक्शा मंजूर कराए 400 वर्ग गज जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे। 16 अक्टूबर 2016 को जब बीडीए के जेई निरीक्षण को पहुंचे तो अवैध निर्माण की जानकारी हुई थी। निर्माण रोकने को नोटिस जारी किया गया मगर निर्माण नहीं रुका। इसके लंबे समय बाद जेई ने दोबारा निरीक्षण कर अवैध निर्माण को सील कर दिया। लेकिन सील तोड़कर फिर अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया। अब निर्माण लगभग पूरा होने के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई। इस संबंध में बीडीए के जेई और अफसरों का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया लेकिन फोन पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें