फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी फरमान को जेल भेजा, होटल पर भी कार्रवाई की तैयारी

Sat, 26 Nov 2022 11:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

आरोपी के दूसरे संप्रदाय का होने से इलाके में तनाव था। आक्रोशित लोगों ने नैनीताल हाईवे पर शहीद गेट के पास जाम लगाया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी फरमान अली को गिरफ्तार कर लिया था। एएसपी चंद्रकांत मीना ने बताया कि शनिवार को फरमान अली को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी फरमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में किशोरी को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी फरमान को जेल भेज दिया गया। जिस होटल में दुष्कर्म हुआ, उसके प्रबंधन व स्टाफ पर भी कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन


किशोरी को होटल ले जाकर दुष्कर्म के मामले में तीन दिन पहले खासा विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को इज्जतनगर थाने में हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता के साथ पहुंची किशोरी और उसके पिता ने एक राजमिस्त्री व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। कहा था कि राजमिस्त्री ने कुछ दिन पहले किशोरी के घर में टाइल्स लगाई थीं। इसके बाद से वह किशोरी का पीछा कर रहा था। दो दिन पहले वह नशीला पदार्थ देकर किशोरी को डीडीपुरम चौराहे के पास होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी के दूसरे संप्रदाय का होने से इलाके में तनाव था। आक्रोशित लोगों ने नैनीताल हाईवे पर शहीद गेट के पास जाम लगाया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी फरमान अली को गिरफ्तार कर लिया था। एएसपी चंद्रकांत मीना ने बताया कि शनिवार को फरमान अली को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
बिना आईडी के रखा था, होटल पर भी शिकंजा
डीडीपुरम के जिस होटल में किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म किया गया था, किशोरी ने उसकी तस्दीक कर ली है। शुक्रवार को पुलिस जब वहां मुआयना करने गई तो होटल में ठहरने का लिखित रिकॉर्ड नहीं मिला। घटनाक्रम के साक्ष्य मिलने के बाद होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी है। बताया जा रहा है कि होटल एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें