बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की एक युवती ने घर में रखी चूहेमार दवा खाकर जान देने की कोशिश की। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
युवती ने बताया कि करीब पांच साल से मोहल्ले के ही युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। अब प्रेमी कहीं और शादी कर रहा है। उसने शादी को कहा तो प्रेमी ने साफ इनकार कर दिया। वह काफी तनाव में आ गई और जान देने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने उसे तड़पते देखा तो जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।