फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मलगांव में 15 साल में 15 लोगों को कैंसर, 11 की हो चुकी मौत, अब जांच को पहुंचे अफसर

Tue, 31 Jan 2023 01:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/आंवला

सार

बरेली जिले के मलगांव में कैंसर ने 15 वर्षों में 11 लोगों की जान ले ली। स्वास्थ्य विभाग ने इस गांव की सुध अब ली है।  स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को गांव पहुंची और अब तक कैंसर से हुई मौतों के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जुटाई कैंसर के मरीजों की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले के एक ही गांव में करीब 15 साल में कैंसर के 15 मरीज मिलने और इनमें से 11 की मौत की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसर संबंधित गांव पहुंचे। साल 2007 के बाद से अब तक मृतकों का डेथ ऑडिट किया। वर्तमान में चार मरीज कैंसर की चपेट में मिले हैं। दो की वजह धूम्रपान और अन्य दो मरीजों में पथरी कैंसर की वजह मानी जा रही है। इन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। 

विज्ञापन


मामला भमोरा के मलगांव का है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के रहने वाले जगपाल (50) कई साल से गले के कैंसर की चपेट में थे। जिनकी रविवार को मौत हो गई थी। इसकी सूचना ग्राम प्रधान ने पीएचसी पर दी। सोमवार को सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, पीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव राठौरा और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर नीरज सक्सेना टीम के साथ मलगांव पहुंचे। 

2007 से मिल रहे मरीज

उन्होंने प्रधान से अब तक कैंसर से हुई मौतों की जानकारी ली तो पता चला कि साल 2007 से लगातार कैंसर के मरीज मिल रहे हैं। इनमें से 11 मरीजों की मौत होने की जानकारी पर मृतकों के परिजन से उनके हेल्थ रिकॉर्ड लिए। स्वास्थ्य विभाग की डेथ रिपोर्ट के मुताबिक सात मरीजों के पास कैंसर के इलाज के दस्तावेज नहीं मिले। एक मरीज की यूएसजी रिपोर्ट मिली। एक के मौत की वजह फैटी लिवर रहा। एक मरीज कैंसर से मृत मिला।

विज्ञापन

कब, किसकी हुई मौत

वर्ष 2007 में 55 वर्षीय जगन्नाथ, साल 2008 में 55 वर्षीय बृजपाल और 50 वर्षीय बंशा देवी, 2011 में 55 वर्षीय विद्यावती, 2017 में बनवारी लाल, 50 वर्षीय करन सिंह, 2020 में 50 वर्षीय वीरपाल, 60 वर्षीय नेमपाल सिंह, 2022 में 38 वर्षीय मीरा देवी, 68 वर्षीय राजाराम, 50 वर्षीय जगपाल की मौत हुई है। 

अभी ये हैं चपेट में

62 वर्षीय अमर सिंह, 35 वर्षीय मुनीषा, 45 वर्षीय जगपाल, 40 वर्षीय सीमा अभी कैंसर की चपेट में हैं। अमर सिंह और जगपाल में कैंसर की वजह धूम्रपान है। जबकि मुनीषा में लिवर में पथरी की वजह से कैंसर और सीमा में गाल ब्लेडर में पथरी की वजह के कैंसर का पता चला है। सीएमओ ने सभी मरीजों को दिल्ली हायर सेंटर भिजवाने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें