शहरभर में लगेंगे शिव के शुभ प्रतीक चिह्न
अलखनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वरनाथ, धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, बनखंडीनाथ और पशुपतिनाथ मंदिरों के आसपास द्वार बनाने का काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के चौकी चौराहा, सेटेलाइट तिराहा, जंक्शन, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, प्रेमनगर चौराहा, डेलापीर, बरेली कॉलेज चौराहा, गांधी उद्यान आदि स्थानों पर यूनिपोल लगाकर शिव के शुभ प्रतीक चिह्नों को सुशोभित किया जाएगा।
नाथ कॉरिडोर का प्लान तैयार करने वाले ऑर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल ने बताया कि बीडीए जल्द काम शुरू कराएगा। इसके नक्शे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नाथ नगरी की दिव्य झलक महाशिवरात्रि से पहले ही दिखने लगेगी।