फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटका खाकर आए बाबू, ‘साहब’ ने वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम कार्यालय में बैठकर गुटका चबाना मंगलवार को एक बाबू को महंगा पड़ गया। नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण में बाबू को गुटखा खाते देखा तो तत्काल 500 रुपये जुर्माना ठोंक दिया। साथ ही मौजूद अन्य कर्मचारियों व पटल प्रभारियों को भविष्य में कार्यालय में गुटका चबाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन ने मंगलवार को अचानक सेंट्रल ऑफिस का निरीक्षण किया। दस्तावेज देखे और पेंडिंग कार्यों की प्र्रगति जानी। इस दौरान डाक लिपिक शमीम को गुटखा चबाते देख नगर आयुक्त का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल पांच सौ रुपये जुर्माने की रसीद काट दी। साथ ही अन्य बाबुओं और कर्मचारियों को अनुशासनहीनता करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
नगर आयुक्त की इस कार्रवाई ने जहां एक ओर अनुशासन दुरुस्त करने पर जोर दिया तो दूसरी ओर नगर निगम के मुख्य द्वार पर लग रहे ठेले खोमचे पर धड़ल्ले से बिक रहे पान मसाला को रोकने के बाबत कार्रवाई न करने पर सवालिया निशान भी लगा दिया है।
विज्ञापन


नगर निगम के मेन गेट पर ही बिकता है गुटखा
शहर की ‘सेहत’ सुधारने का जिम्मा संभाल रहे नगर निगम के मेन गेट पर ही गुटखा बिक रहा है। सूत्रों के मुताबिक नगर निगम के मेन गेट पर अतिक्रमण या दुकान लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाती है, लेकिन मंगलवार को आधा दर्जन ठेले नगर निगम के मेन गेट पर खड़े रहे। जहां से नगर निगम के कर्मचारियों समेत राहगीर चाय और गुटखा खरीदते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें