बरेली। बारादरी क्षेत्र पवन बिहार कॉलोनी निवासी रमा पटेल ने कुछ महीने पहले ग्रीन पार्क निवासी एक दंपती से मोहल्ला मुंशी नगर स्थित एक प्लॉट का 20 लाख रुपये में सौदा किया था। रमा पटेल के मुताबिक दंपती ने वह प्लॉट अपना बताया था और उसके तीन बार में दस लाख रुपये एडवांस लिए थे। बताया कि दंपती ने उनसे बीते वर्ष नवंबर में बैनामा करने का वादा किया था। उनके मुताबिक वह रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर उनका इंतजार करते रहे लेकिन दंपती वहां नहीं पहुंचे। मुंशी नगर जाकर आसपास वालों से पता किया तो वहां प्लॉट का मालिक किसी और को बताया गया। आरोप है कि दंपती ने किसी और के प्लॉट को अपना बताकर उनसे दस लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर सौंपी है। ब्यूरो