फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: यात्रियों के दबाव के चलते बहाल की गई बरेली-मुरादाबाद मेमू, ये छह गाड़ियां 31 जनवरी तक निरस्त

Wed, 24 Dec 2025 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मुरादाबाद-बरेली मेमू ट्रेन का संचालन बहाल कर दिया गया है। इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से दैनिक यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। उधर, इज्जतनगर रेल मंडल ने लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस समेत छह गाड़ियों को 31 जनवरी तक निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
मेमू ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों के दबाव के बीच रेलवे को 64178-77 मुरादाबाद-बरेली मेमू ट्रेन को बहाल करना पड़ा है। बुधवार से इस गाड़ी का नियमित संचालन शुरू करने के लिए मंगलवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। रेलवे ने दिसंबर के पहले सप्ताह में बरेली होकर चलने वाली अप-डाउन 38 गाड़ियों को तीन माह के लिए निरस्त किया था। बरेली-मुरादाबाद मेमू का संचालन बाया चंदौसी किया जाता है। इस रेल रूट पर गाड़ियों की संख्या सीमित है। मेमू के निरस्त होने से अन्य गाड़ियों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया था।

विज्ञापन


यह गाड़ी चंदौसी होते हुए बरेली-मुरादाबाद के बीच 112 किमी की दूरी तय करती है। इस बीच 14 स्टेशनों पर ठहराव लेती है। अन्य गाड़ियां फास्ट, मेल, एक्सप्रेस होने के कारण सभी स्टेशनों पर ठहराव नहीं लेतीं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि बरेली-मुरादाबाद मेमू का संचालन बुधवार से पूर्व निर्धारित समय से शुरू कर दिया जाएगा। बरेली-मुरादाबाद मेमू का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व: नए साल में चूका बीच पर उमड़ेंगे सैलानी, जनवरी के पहले सप्ताह तक सभी हटें बुक
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस समेत छह गाड़ियां 31 जनवरी तक निरस्त
परिचालन कारणों से इज्जतनगर रेल मंडल ने लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस और कासगंज-लालकुआं पैसेंजर समेत छह गाड़ियों को 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक निरस्त कर दिया है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाड़ियां निरस्त की गई हैं। निरस्त की गई गाड़ियों में 55311 कासगंज-लालकुआं पैसेंजर, 55309 लालकुआं-काशीपुर पैसेंजर, 55305 काशीपुर-रामनगर पैसेंजर, 55306 रामनगर-काशीपुर पैसेंजर, 55310 काशीपुर-लालकुआं पैसेंजर और 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें