शतरंज टूर्नामेंट : बीबीएल पब्लिक स्कूल में श्रीमति ऊषा रानी अग्रवाल इंटर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट पीलीभीत रोड स्थित विद्यालय सभागार में सुबह 10:30 बजे से।
खेल स्पर्धा : जिला प्रशासन व क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सांसद खेल स्पर्धा स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर 12:00 बजे से।
विविध...
धरना : ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फैडरेशन बरेली यूनिट की ओर से धरना प्रदर्शन सर्किट हाउस चौराहा के निकट इंडियन बैंक (पूर्व इलाहाबाद बैंक) सिविल लाईंस ब्रांच के सामने दोपहर 2:30 बजे।
वार्षिक उत्सव : मानस स्थली आवासीय स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘संगम’ विद्यालय परिसर स्थित दशरथ स्टेडियम में शाम 4:30 बजे से।
बैठक : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकस यूनियन की बैठक कचहरी के निकट स्थित स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय के यूनियन कार्यालय में शाम 5:15 बजे से।
धर्मकर्म
कथा : श्री शिव पुराण कथा व सवा लाख शिव पार्थिव पूजन कैंट स्थित श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर में दोपहर 1:00 बजे से।
प्रार्थना सभाएं : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के सभी चर्चों में मिड नाइट सर्विस में प्रार्थना सभाएं रात 11 बजे से।