मुस्लिम तुष्टिकरण करने का आरोप
बरेलवी मौलाना ने कहा कि अभिनेता विजय फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम जमाने के लिए मुस्लिम जज़्बात का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकी इनका इतिहास मुस्लिम विरोध से भरा पड़ा है। इनके द्वारा अभिनीत फिल्म 'द बीस्ट' में इन्होंने मुस्लिम और पूरे मुस्लिम समुदाय को आतंकवाद और उग्रवाद से जोड़ा है। इस फिल्म में विजय ने मुसलमानों को गलत दिखाने की कोशिश की है। अब चूंकि वो राजनीति में कदम रख रहे हैं और उनको वोट चाहिए, इसलिए अब वो मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे हैं। इसके अलावा भी उनके द्वारा ऐसी फिल्में बनाई गई हैं जिसमें इस्लाम और मुस्लिमों को निशाना बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- UP News: आतंकी इनामुल हक समेत 27 मांस तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, बरेली पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट
'एक्टर विजय से दूरी बनाएं मुसलमान'
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अभी हाल ही में उनके द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में भी उन्होंने इफ्तार और रमज़ान की पवित्रता को भी ताक पर रख दिया। इफ्तार में ऐसे लोगों को बुलाया गया जो इस्लाम के उसूलों के खिलाफ़ काम करते हैं। इफ्तार में 'शराबी' और 'उपद्रवी' सहित ऐसे लोग शामिल थे, जो न तो रोज़ा रखे थे और न ही इस्लामी प्रथाओं से जुड़े थे। इस बात के खिलाफ़ तमिलनाडु में उनके खिलाफ सुन्नी मुसलमानों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। मौलाना ने कहा कि तमिलनाडु के मुसलमान एक्टर विजय से दूरी बनाकर रखें। उनके कार्यक्रमों में न जाएं और न ही उनको अपने धार्मिक कार्यक्रमों में बुलाएं।