फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mutual Funds: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बढ़ा म्यूचुअल फंड में निवेश, बेहतर रिटर्न की उम्मीद से लगा रहे पैसा

Wed, 16 Apr 2025 04:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच बरेलीवासियों का रुझान म्यूचुअल फंड की तरफ बढ़ा है। लोग बेहतर रिटर्न की उम्मीद से म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
mutual funds - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद बरेली के लोग म्यूचुअल फंड को निवेश के लिए सुरक्षित मान रहे हैं। शहरवासी इसमें करोड़ों रुपये का निवेश भी कर रहे हैं। बैंक में एफडी, आरडी कराने पर ब्याज कम मिलता है, जबकि म्यूचुअल फंड से बेहतर रिटर्न की उम्मीद रहती है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी) की ओर से जारी आंकड़े इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। इसमें लखनऊ के निवेशक पहले और कानपुर के दूसरे पायदान पर हैं। बरेली के निवेश में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शहर के लोग ज्यादा मुनाफे के लिए म्यूचुअल फंड में अपनी रकम का निवेश कर रहे हैं। शेयर बाजार के जानकार सीए अखिल रस्तोगी ने बताया कि अमेरिकी टैरिफ की वजह से भले ही शेयर बाजार समेत म्यूचुअल फंड के निवेशकों की संख्या घट रही है, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। बाजार में फिर तेजी आ रही है। ग्राहक म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए राय ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- UP News: प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज प्रेमी ने काट डाला अपना गुप्तांग
विज्ञापन


वर्ष 2024-25 में बरेली के लोगों का म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ा है। बेहतर रिटर्न, निवेश में सहजता और पारदर्शिता के चलते लोगों का रुझान म्यूचुअल फंड और एसआईपी में लगातार बना रहा। वर्ष 2024 में बरेली का एयूएम 4401 करोड़ था जो 2025 में बढ़कर 5332 करोड़ हो गया है। यानी 931 करोड़ रुपये का निवेश एक साल में बढ़ा है। अभी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में थोड़ी उथल-पुथल जरूर है, लेकिन जल्द ही सब सामान्य हो जाएगा।

विज्ञापन

जानिए, क्या होता है एयूएम
एसेट अंडर मैनेजमेंट म्यूचुअल फंड का मतलब है कि प्रबंधन के तहत संपत्ति। यह किसी म्यूचुअल फंड के द्वारा प्रतिबंधित की जाने वाली कुल निवेश संपत्ति का बाजार मूल्य है। यह स्टॉक, बॉन्ड और नकदी का मूल्य है, जो फंड अपने निवेशकों के लिए रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें