तीन मंत्रियों की निंदी की
मौलाना ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए तीन मंत्रियों पर कहा कि इनको भारत और मालदीव के घनिष्ठ रिश्तों के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है। इनको इसकी भी योग्यता नहीं है कि देश कैसे चलाया जाता है और समाज को कैसे जोड़ा जाता है, इसलिए इनको मालदीव सरकार ने हटाकर एक अच्छा संकेत दिया है।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि भारत का मुसलमान मालदीव सरकार के रवैये न खुश हैं और न पसंद करता है, बल्कि हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। मांग करते हैं कि मालदीव सरकार भारत के करोड़ों लोगों और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगे।