फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly : लूट के दौरान विवाहिता की गोली मारकर हत्या, पति को भी पीटा; ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 15 May 2024 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मीरगंज (बरेली)।

सार

गांव के कच्चे रास्ते पर बदमाशों ने पति को बंदूक की बट से पीटकर घायल कर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने विवाहिता के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन
वारदात का शिकार... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार रात शीशगढ़-धनेटा रोड पर मायके से आ रही विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव के कच्चे रास्ते पर बदमाशों ने पति को बंदूक की बट से पीटकर घायल कर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने विवाहिता के जेवर लूट लिए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रात में दुनका चौकी के पास तीन घंटे जाम लगाया। एसएसपी के आश्वासन पर लोगों ने जाम तो खोल दिया पर देर रात तक शव नहीं उठने दे रहे थे।

विज्ञापन


शाही के गांव बकैनिया वीरपुर निवासी राजकुमार की शादी एक साल पहले शीशगढ़ थाने के गांव मलसाखेड़ा निवासी हेमलता से हुई थी। हेमलता (22) सुबह पति के साथ मायके आई थी। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे राजकुमार बाइक पर हेमलता को लेकर ससुराल से अपने घर बकैनिया लौट रहे थे। बताते हैं कि दुनका से बकैनिया के कच्चे रास्ते पर करीब पांच सौ मीटर आगे बढ़ते ही पांच-छह बदमाशों ने राजकुमार को बंदूक की बट से ठोकर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

बताते हैं कि बदमाश बट से राजकुमार को पीटने लगे तो हेमलता ने उनको बचाने की कोशिश की। तब बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बताते हैं कि एक गोली सिर में और दूसरी सीने में लगी। इससे हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि बदमाश उसके सारे जेवर लूट ले गए। थोड़ी देर बाद राहगीरों ने हेमलता को पहचानकर उसके पिता हरीश कुमार को सूचना दी। वह आए तो थोड़ी देर में दोनों गांवों के लोग जुट गए। 
विज्ञापन




शाम सात बजे दुनका चौकी के पास जाम लगा दिया। रात 10 बजे एसएसपी के आश्वासन पर जाम खोल दिया पर शव नहीं उठाने दे रहे थे। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी था। इधर, राजकुमार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला की गोली मारकर हत्या की गई है, जबकि उसका पति घायल है। पति की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस उसका बयान दर्ज कर रिपोर्ट लिखेगी। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें