जिले में लॉकडाउन पालन कराना पुलिस को खासा मुश्किल होता जा रहा है। जनता और पुलिस के बीच झड़प के मामले भी बढ़ रहे हैं। हाफिजगंज थाने की रिठौरा पुलिस चौकी पर भी शुक्रवार दोपहर ऐसी ही एक घटना हुई पड़ोसी गांव रिछौला का रामचरण अपनी पत्नी को लेकर बाइक से जा रहा था। चौकी प्रभारी ने उसे रोका तो उसने बताया कि पत्नी को दवा दिलाने ले जा रहा है।
इसपर चौकी प्रभारी ने उससे अभद्रता कर दी। पत्नी के सामने अभद्रता से खिसियाकर युवक ने चौकी प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पिटाई कर पुलिस ने उसे थाने में बिठा दिया। युवक मोटर मैकेनिक है और उसका भाई वकील है। दरोगा को सरेआम थप्पड़ मारने की घटना की काफी चर्चा है।