फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबे आलम के उर्स में बढ़ने लगी जायरीन की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खानकाह नियाजिया में कुतुबे आलम नियाज बेनियाज हजरत शाह नियाज अहमद किबला का 10 रोजा उर्स बदस्तूर जारी है। उर्स में शिरकत करने के लिए जायरीन की भीड़ बढ़ने लगी है। इसमें कई खानकाही और संगीत जगत की हस्तियां भी पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

उर्स के तीसरे रोज बुधवार को तकरीब की शुरुआत सुबह कुरान ख्वानी से हुई। इसके बाद मजार शरीफ पर जायरीन की हाजिरी का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर में फातेहा के बाद लंगर हुआ। शाम को खास फातेहा के बाद रात में कव्वाली की महफिल सजी। इसमें दूर दराज से आए खानकाही कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर समा बांध दिया। देर रात सज्जादानशीन शाह हसनी मियां मसनद पर आए। आखिर में फातेहा के बाद साहिबे सज्जादा ने दुआ की। महफिल में प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी, नायब सज्जादा अल्हाज शाह मेहंदी मियां, डॉ. कमाल मियां नियाजी, कासिम मियां, जाहिद मियां आदि खानवादे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें