अंग्रेजी शासन में बनी थी कोतवाली
अंग्रेजी शासनकाल में वर्ष 1927 में बरेली कोतवाली की स्थापना हुई थी, इसका भवन लाल पत्थर से किले की तरह बना हुआ है। इसमें गेट के ऊपर ही एक आवास बना है जिसमें पहले कोतवाल रहते थे। स्थापना से पहले कोतवाली कुतुबखाना पर उस जगह थी जहां इस वक्त एसबीआई की शाखा है। हालांकि कोतवाली का भवन बरसों पुराना है पर स्थापत्य कला और मजबूती का बेजोड़ नमूना है।
टॉप 74 थानों में बिथरी भी था
चार महीने पहले 16671 थानों का सर्वे पूरा किया गया था। तब कोतवाली के साथ बिथरी चैनपुर थाने ने भी इनमें स्थान बनाया था। बिथरी के इंस्पेक्टर रहे शितांशु शर्मा ने वहां कई निर्माण कार्य और साफ सफाई कराई थी। अधिकारी उम्मीद में थे कि दोनों थानों को टॉप टेन में चुन लिया जाएगा। हालांकि बिथरी इस सूची से बाहर हो गया।
इंस्पेक्टर हिमांशु निगम
कोतवाली थाने के इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि कर्मचारियों की मेहनत और लगन की वजह से कोतवाली को प्रदेश भर में प्रथम स्थान मिला है। यह संयुक्त रूप से किए गए काम और अच्छे व्यवहार का नतीजा है। मुझे खुशी है कि मैं इस टीम का नेतृत्व कर रहा हूं। हम जनता के प्रति और जवाबदेह बनने का प्रयास करेंगे।