फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: करवाचौथ पर पत्नी ने दिया पति को झटका, प्रेमी संग होटल के कमरे में पकड़ी गई; फिर करती रही एक ही जिद

Fri, 30 Oct 2026 11:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बदायूं निवासी युवक ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बच्चा भी है। पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पत्नी का किसी दूसरे युवक से बातचीत करना शुरू हो गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। करीब दो महीने से पत्नी अपने मायके में रह रही थी। 
 
विज्ञापन
प्रेमी संग होटल में पकड़ी गई पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवाचौथ के दिन बरेली में एक अजीब मामला सामने आया। बदायूं निवासी युवक ने अपनी पत्नी को जंक्शन के पास एक होटल में दूसरे युवक के साथ देख लिया। उसने पुलिस को सूचना देकर होटल का कमरा खुलवाया तो पत्नी कथित प्रेमी के साथ मिली। पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई। वहां पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।

विज्ञापन
Trending Videos

युवती ने एक साल पहले ही किया था प्रेम विवाह
बताया जाता है कि बदायूं निवासी युवक ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बच्चा भी है। पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पत्नी का किसी दूसरे युवक से बातचीत करना शुरू हो गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। करीब दो महीने से पत्नी अपने मायके में रह रही थी। 

कई होटलों के कमरे तलाशने के बाद मिली पत्नी
करवा चौथ के दिन पति किसी काम से बरेली आया था। इसी दौरान बरेली जंक्शन के पास उसे पत्नी एक युवक के साथ दिखाई दी। शक होने पर उसने दोनों का पीछा किया। आरोप है कि दोनों कई होटलों में कमरा तलाशने के बाद जंक्शन के पास सरन हॉस्पिटल के बराबर स्थित एक होटल में चले गए। पति ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने होटल पहुंचकर कमरा खुलवाया तो पत्नी युवक के साथ मिली।
विज्ञापन

नए प्रेमी के साथ रहने की जिद
इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर पति के साथ कोतवाली पहुंची। यहां पत्नी ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। वह कथित प्रेमी के साथ ही जाने की बात कहती रही। 

मार कर नीले ड्रम में भरने की दे चुकी है धमकी
पति का कहना है कि उसने प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह भी उसे जबरन साथ रखने के पक्ष में नहीं है। पति ने पत्नी पर पहले भी गला दबाकर जान लेने की कोशिश करने और नीले ड्रम में मारकर रखने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया की लिखापढ़ी में शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें