फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन विंडो बंद होने से बुजुर्ग यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली जंक्शन पर कर्मचारियों की कमी होने से इन दिनों सीनियर सिटीजन की साधारण टिकट की विंडो को बंद दिया गया है। इससे बुजुर्ग और महिला यात्रियों को टिकट लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि जंक्शन पर साधारण टिकट की चार विंडो हैं। एक विंडो सीनियर सिटीजन और महिलाओं की है। रेलवे कर्मचारियों की कमी के चलते विंडो को बंद कर दिया गया है। शनिवार को विंडो दिन भर नहीं खुली, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि एटीवीएम (आटोमेटिक टिकट विंडो) लगाई गई है, जिससे ज्यादातर यात्री टिकट निकाल सकें। विंडो को हमेशा के लिए बंद नहीं किया गया है। अगर ज्यादा भीड़ होगी तो इसे शुरू किया जाएगा। फिलहाल, टिकट विंडो बंद होने से बुजुर्ग यात्रियों और महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई यात्रियों की तो ट्रेन तक छूट जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें