फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली-जेवर के बीच हवाई सेवा शुरू, यात्रियों का हुआ स्वागत; दो जुलाई से दिल्ली के लिए भी फ्लाइट

Wed, 01 Jul 2026 01:07 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली और जेवर एयरपोर्ट के बीच हवाई सेवा बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन जेवर से आने-जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सांसद छत्रपाल गंगवार व एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली और नोएडा (जेवर हवाई अड्डा) के बीच बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इस सेवा का शुभारंभ बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार और हवाई अड्डा प्रशासन के अधिकारियों ने किया। यह नई उड़ान दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को कम करेगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

विज्ञापन


सांसद ने पहली यात्री को दिया बोर्डिंग पास - फोटो : एयरपोर्ट अथॉरिटी
पहले दिन बरेली से नोएडा जाने वाले यात्रियों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। सांसद छत्रपाल गंगवार ने अधिकारियों और स्टाफ के साथ मिलकर पहली महिला यात्री से केक कटवाया। उन्हें बोर्डिंग पास भी सौंपा गया। यात्रियों ने इस हवाई सेवा को दोनों शहरों की दूरी कम करने और समय बचाने वाला बताया। सांसद गंगवार ने कहा कि यह सेवा बरेली और आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों और छात्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे क्षेत्र में व्यापार को गति मिलेगी।

उड़ानों का समय और दिन
हवाई अड्डा के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने उड़ानों के समय और दिनों की जानकारी दी। बरेली-जेवर के बीच उड़ानें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होंगी। जेवर से सुबह 10:30 बजे उड़ान भरकर यह 11:20 बजे बरेली पहुंचेगी। बरेली से दोपहर 12:05 बजे रवाना होकर यह एक बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए भी नई सेवा
इसी के साथ दो जुलाई से बरेली-दिल्ली के बीच भी हवाई सेवा दोबारा शुरू हो जाएगी। यह सेवा यात्रियों के लिए एक और महत्वपूर्ण विकल्प प्रदान करेगी। दिल्ली और जेवर के लिए हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है। बढ़ती यात्री संख्या हवाई अड्डे की लोकप्रियता और सुविधाओं में सुधार का संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें