फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: किसी की चाल निराली तो किसी की बनावट शानदार, आईवीआरआई के डॉग शो में दिखा श्वानों का जलवा

Sun, 25 Oct 2026 05:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आईवीआरआई में रविवार को रुहेलखंड केनेल क्लब ने ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैंपियनशिप डॉग शो आयोजित किया। इसमें देशभर से विभिन्न नस्लों के श्वानों ने भाग लिया। भारतीय और विदेशी नस्लों के श्वान आकर्षण का केंद्र रहे। मलयेशिया और जापान से आए निर्णायकों ने श्वानों का मूल्यांकन किया। 
विज्ञापन
आईवीआरआई में डॉग शो का आयोजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में रविवार को रुहेलखंड केनेल क्लब की ओर से ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैंपियनशिप डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से विभिन्न नस्लों के श्वानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में भारतीय नस्लों के साथ विदेशी नस्लों के श्वान भी आकर्षण का केंद्र रहे। उनकी शारीरिक बनावट, चाल-ढाल और नस्लीय विशेषताओं को देखने के लिए श्वान प्रेमियों में उत्साह रहा।

विज्ञापन


Trending Videos

आईवीआरआई में डॉग शो का आयोजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मलेशिया और जापान से पहुंचे निर्णायक
प्रतियोगिता में श्वानों का मूल्यांकन करने के लिए मलेशिया से वेंग वोह चान और जापान से सेइशिरो इकुता निर्णायक के रूप में पहुंचे। उन्होंने निर्धारित नस्लीय मानकों के आधार पर श्वानों की बनावट, चाल, प्रस्तुति और विशेषताओं का आकलन किया। अलग-अलग नस्लों के श्वानों ने अपने हैंडलर के साथ रिंग में प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने उनके प्रदर्शन और शारीरिक विशेषताओं को परखने के बाद विजेताओं का चयन किया।

आईवीआरआई में डॉग शो का आयोजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने दिखाई रूचि 
डॉग शो का उद्देश्य विभिन्न नस्लों के श्वानों को एक मंच उपलब्ध कराने के साथ उनके उचित पालन-पोषण, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में शामिल श्वानों की नस्लों और उनकी विशेषताओं को जानने में लोगों ने रुचि दिखाई। 
विज्ञापन

आईवीआरआई में डॉग शो का आयोजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आयोजन में रोहिलखंड केनेल क्लब के अध्यक्ष दिलीप कुमार टंडन, सचिव सेवानिवृत्त कर्नल गुरदीप सिंह, कोषाध्यक्ष पवन भासिन, उपाध्यक्ष अमित यादव और संयुक्त सचिव डॉ. डीके सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न नस्लों के श्वानों की भागीदारी और अंतरराष्ट्रीय निर्णायकों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें